फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: नौकर ने दंपती की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम तरीके से कर दी हत्या, खाने को लेकर हुआ विवाद

Wed, 07 Sep 2022 10:20 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

खाने को लेकर हुए विवाद में नौकर ने दंपती की हत्या करने के बाद उनकी बेटी पर भी हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गुमला जिले में खाने को लेकर हुए विवाद में नौकर ने दंपती की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बचाव में आई उनकी बेटी को भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसारए रायडीह थाना क्षेत्र के मझगांव जामटोली गांव निवासी रिचर्ड और मेलानी मिंज के यहां सत्येंद्र लकड़ा बतौर नौकर काम करता था। सोमवार देर रात उसने रिचर्ड और मेलानी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहींए शोर सुनकर उनका बेटा और बेटी भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सत्येंद्र ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान रिचर्ड का बेटा बाल-बाल बच गयाए जबकि उनकी बेटी टेरेसा को जख्मी कर दिया। वह अस्पताल में जिदंगी और मौत से जूझ रही है। 

पुलिस अधिकारी का कहना है कि सत्येंद्र लकड़ा का रिचर्ड मिंज के साथ खाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद सत्येंद्र ने दंपती की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें