फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ प्रमुख का दौरा: बिहार के बाद झारखंड पहुंचे मोहन भागवत, तीन दिनों में कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Fri, 10 Sep 2021 02:17 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत बिहार के बाद तीन दिनों की यात्राा पर झारखंड पहुंचे हैं। इस दौरान वह विभिन्न क्षेत्रों की 100 प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
मोहन भागवत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत झारखंड के तीन दिवसीय दौर के लिए शुक्रवार को धनबाद पहुंचे। राज्य के भाजपा नेताओं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने भागवत का भव्य स्वागत किया। भागवत गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से पटना से धनबाद पहुंचे। आयोजक उन्हें राजकमल सरस्वती विद्यामंदिर गेस्ट हाउस ले गए, जो उनके इस दौरे पर कार्यक्रमों का मुख्य स्थल रहेगा।
विज्ञापन


आयोजन समिति के एक सदस्य ने बताया कि भागवत के दौरे का मुख्य लक्ष्य राज्य के 1,264 मंडलों और 847 बस्तियों में आरएसएस के प्रसार के बारे में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करना है।

उन्होंने बताया, ‘वह इस साल देशभर में संगठन के विस्तार के लिए बैठकें करेंगे। धनबाद के दौरे पर भी वह इस तरह की बैठकें करेंगे।’

भागवत का दोपहर करीब दो बजे झारखंड और बिहार के 40 प्रचारक प्रमुखों से मिलने का कार्यक्रम है। शनिवार को वह प्रांत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात करेंगे। रविवार को वह धनबाद महानगर संघ शाखा के मुख्य शिक्षकों, शाखा कार्यवाह और मिलन प्रमुख से मुलाकात करेंगे। झारखंड दौर पर वह विभिन्न क्षेत्रों की 100 प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें