फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी: झारखंड में 720 पदों पर आटीआई अनुदेशकों की होगी भर्ती, पढ़ें पूरी जानकारी

Mon, 28 Mar 2022 06:35 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

राज्य सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने 720 पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा आयोग को भेजी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में युवाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरी निकली है। झारखंड के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशकों की भर्ती के लिए अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं इसकी नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा होगी। वहीं इसका विज्ञापन भी निकाला जाएगा।

विज्ञापन


राज्य सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने 720 पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा आयोग को भेजी है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जून के पहले हफ्ते में प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। वहीं विज्ञापन के साथ ही अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस की जानकारी दी जाएगी।

साथ ही आईटीआई संस्थानों में प्राचार्यों के रिक्त पदों को भरने की भी कवायद तेज कर दी है। इससे संबंधित नियुक्ति नियमावली को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नियमावली गठित होने और रोस्टर क्लियरेंस के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकी जल्द ही शुरू करने कोशिशे तेज कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग इंटरमीडिएट स्तरीय (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग अहर्त्ता धारक पद हेतु) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 को लेकर भी जल्द विज्ञापन प्रकाशित करने की तैयारी कर रहा है। अप्रैल के पहले हफ्ते में इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए भी आनलाइन आवेदन भरे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें