फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन ने चूहों से की RSS की तुलना; BJP पर लगाया समुदायों के बीच नफरत बढ़ाने का आरोप

Wed, 25 Sep 2024 06:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।

सार

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच फूट डालने का काम कर रही है। उन्होंने यही भी कहा कि आरएसएस चूहों की तरह राज्य में प्रवेश कर रही है और इसे नष्ट कर रही है।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना चूहों से की। उन्होंने भाजपा-आरएसएस पर आरोप लगाया कि वे चुनाव राज्य में चुनावी लाभ के लिए सांप्रदायिक सद्भाव को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 
साहिबगंज के भोगनाडीह में एक रैली में सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की ओर इशारा करते हुए कहा, भाजपा हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच फूट डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा, आरएसएस चूहों की तरह राज्य में प्रवेश कर रही है और इसे नष्ट कर रही है। जब आप लोग देखें कि ये लोग हांडिया और दारू के साथ आपके गांवों में प्रवेश कर रहे हैं, तो ऐसे तत्वों को बाहर खदेंड़ें। वे चुनाव के लिए सांप्रदायिक अशांति और तनाव पैदा कर रहे हैं। 



सोरेन ने आगे आरोप लगयाा कि भाजपा समुदायों के बीच नफरत बढ़ाने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में मंदिरों और मस्जिदों में मांस फेंकने जैसे भड़काऊ मामलों में वृद्धि होगी। उन्होंने भाजपा को व्यापारियों और उद्योगपतियों की पार्टी करार देते हुए कहा कि यह अपने एजेंडे के लिए राजनेताओं की खरीद में लगी हुई है। इसके लिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेने का जिक्र किया, जो हाल ही में यह कहते हुए भाजपा में शामिल हुए कि उन्हें झामुमो में सम्मान नहीं मिला और अपमानित किया गया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने झारखंड जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) बदलाव के भाजपा के आरोपों को भी खारिज किया और कहा कि आलोचकों को पहले पड़ोसी पश्चिम बंगाल के जनसांखियकी बदलावों के आंकड़ों की जांच करनी चाहिए। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पर भी यह पूछते हुए तंज कसा कि वह झारखंड में क्या कर रहे हैं, जब उनके अपने राज्य में आदिवासियों के खिलाफ कई अत्याचार हो रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें