फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: BJP कार्यकर्ताओं से बोले पूर्व CM रघुवर दास- 2024 चुनावों की करो तैयारी, जीत के लिए दिया मंत्र

Sun, 26 Mar 2023 02:46 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा झारखंड इकाई के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ता हैं और वे अपनी कड़ी मेहनत से भगवा पार्टी को 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीतने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
रघुवर दास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूबे के भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए ईमानदारी से काम करें। दास ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संभाग के लोगों के साथ बातचीत करें और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तहत केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दास ने चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर की समितियों को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार सभी मोर्चों पर काम करने में विफल रही है। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि झारखंड में बिना 'कट मनी' के कोई काम नहीं होता। 

भाजपा झारखंड इकाई के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ता हैं और वे अपनी कड़ी मेहनत से भगवा पार्टी को 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीतने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें