फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand : सरकारी नौकरियों में स्थानीय को 100 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

Sun, 26 Mar 2023 03:34 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, रांची

सार

झारखंड राज्य छात्र संघ (जेएसएसयू) के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने मोराबादी इलाके में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाने से पहले रांची कॉलेज के पास से मुख्यमंत्री की प्रतीकात्मक ‘अंतिम यात्रा’ निकाली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में सभी सरकारी नौकरियों में स्थानीय उम्मीदवारों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में युवाओं ने रांची में प्रदर्शन किया। झारखंड राज्य छात्र संघ (जेएसएसयू) के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने मोराबादी इलाके में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाने से पहले रांची कॉलेज के पास से मुख्यमंत्री की प्रतीकात्मक ‘अंतिम यात्रा’ निकाली।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। जेएसएसयू नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, हम गुरुवार को मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन देना चाहते थे, जिसमें उनसे राज्य की भर्ती नीति में बदलाव करने का अनुरोध किया गया था, ताकि झारखंड के छात्रों के लिए 100 प्रतिशत नौकरियां सुनिश्चित की जा सकें। लेकिन, मुख्यमंत्री ने हमारी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार 27 मार्च तक उनकी मांगें पूरी करे, वरना आक्रामक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें