फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बिजली के हाईटेंशन तार के संपर्क में आया धार्मिक जुलूस का ट्रक, एक की मौत, आठ घायल

Sun, 09 Oct 2022 07:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोठे ने बताया, "यह हादसा राजधानी रांची से अस्सी किलोमीटर दूर बड़कागांव के पगार टोला में हुआ है। लाउडस्पीकर से लैस एक ट्रक सड़क पार कर रहा था। तभी वह ओवरहेड हाइटेंशन तार के संपर्क में आया और उसमें आग लग गई।"  
विज्ञापन
हादसे में आठ लोग घायल (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजारीबाग में रविवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान वाहन बिजली की हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गया। वाहन में लाउडस्पीकर लगे हुए थे। इस हादसे में एक चालीस वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोठे ने बताया, "यह हादसा राजधानी रांची से अस्सी किलोमीटर दूर बड़कागांव के पगार टोला में हुआ है। लाउडस्पीकर से लैस एक ट्रक सड़क पार कर रहा था। तभी वह ओवरहेड हाइटेंशन तार के संपर्क में आया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल हुए हैं।"  

हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया है, जबकि अन्य चार घायलों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रखंड प्रशासन व बिजली विभाग की लापरवाही से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। चोठे ने बड़कागांव अनुमंडल पुलिस अधिकारी अमित सिंह को मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। 

घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद अंबा प्रसाद यहां पहुंचे। उन्होंने घायलों को एचएमसीएच भेजा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यदि स्थानीय प्रशासन समय पर कार्रवाई करता तो घटना को टाला जा सकता था। विधायक ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरने से एक जांच समिति गठित करने और दोषियों को दंडित करने को कहा है। हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने पीड़ितों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की भी मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें