फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: लातेहार में 10 लाख का इनामी माओवादी कमांडर गिरफ्तार, 68 मामलों में वांछित था

Sun, 19 Mar 2023 09:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार

सार

लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि बूढ़ा पहाड़ से भागने के बाद माओवादी इन दिनों अलग-अलग इलाकों में बंटकर भटक रहे हैं। चंदन खेरवार लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों में 68 मामलों में वांछित था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में लातेहार पुलिस ने 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी कमांडर चंदन खेरवार उर्फ संजीवन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, उस पर कई मामले दर्ज हैं और 68 मामलों में वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे हेरहंज थाना क्षेत्र के सिकिद जंगल से गिरफ्तार किया।  चंदन खरवार के पास से पुलिस से लूटी गई दो इंसास राइफलें और 370 गोलियां बरामद की गई हैं। 

विज्ञापन


लातेहार पलामू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा ने रविवार को बताया कि चंदन मनिका थाना क्षेत्र के माइल गांव का रहने वाला है। लातेहार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादियों का एक दस्ता इन दिनों मनिका और हेरहंज थाना क्षेत्र के जंगलों में डेरा डाले हुए है। इस सूचना के बाद पुलिस ने जंगल की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।

उन्होंने बताया कि इस दौरान हेरहंज थाना क्षेत्र के सिकिद जंगल से पुलिस ने चंदन खेरवार को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, छापेमारी के दौरान अन्य माओवादी भागने में सफल रहे। वहीं, लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि बूढ़ा पहाड़ से भागने के बाद माओवादी इन दिनों अलग-अलग इलाकों में बंटकर भटक रहे हैं। चंदन खेरवार लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों में 68 मामलों में वांछित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें