फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: माओवादी नेता ने किया आत्मसमर्पण, सिर पर था पांच लाख का इनाम; 60 हमलों में था वांछित

Mon, 20 Mar 2023 07:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

माओवादी हमलों से जुड़े 60 मामलों में वांछित दशरथ उरांव उर्फ रोशन जी ने पुलिस महानिरीक्षक (पलामू) राजकुमार लकड़ा,  पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजान और सीआरपीएफ कमांडेंट केडी जोशी की मौजूदगी में यहां एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन
माओवादी नेता दशरथ उरांव ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिबंधित माओवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के एक उप-क्षेत्रीय कमांडर ने सोमवार को लातेहार जिले में सुरक्षा बलों के सामवने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि उसके सिर पर पांच लाख के ईनाम की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन


माओवादी हमलों से जुड़े 60 मामलों में वांछित दशरथ उरांव उर्फ रोशन जी ने पुलिस महानिरीक्षक (पलामू) राजकुमार लकड़ा,  पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजान और सीआरपीएफ कमांडेंट केडी जोशी की मौजूदगी में यहां एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया।

यह भी पढ़ें: Jharkhand: गिरते जलस्तर से निपटने के लिए सोरेन सरकार उठा रही बड़े कदम, जल्द होगा भूजल बोर्ड का गठन
विज्ञापन


लकड़ा ने बताया कि ये 60 मामले बालूमाथ, लातेहार, चंदवा, हेरहंज, मनिका, टंडवा और कुंडा के पुलिस थानों में दर्ज किए गए थे। आत्मसमर्पण के बाद उरांव ने मीडियाकर्मियों को बताया कि वह पिछले 19 साल से भाकपा (माओवादी) और टीएसपीसी की गतिविधियों से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन


उरांव ने कहा, मैं 2016 तक भाकपा (माओवादी) के साथ था और फिर टीएसपीसी में चला गया। सरकार की आत्मसमर्पण नीति ने मुझे आत्मसमर्पण करने के लिए आकर्षित किया। मैं अपने सहयोगियों से आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा में आने की अपील करना चाहूंगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें