माओवादी हमलों से जुड़े 60 मामलों में वांछित दशरथ उरांव उर्फ रोशन जी ने पुलिस महानिरीक्षक (पलामू) राजकुमार लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजान और सीआरपीएफ कमांडेंट केडी जोशी की मौजूदगी में यहां एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रतिबंधित माओवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के एक उप-क्षेत्रीय कमांडर ने सोमवार को लातेहार जिले में सुरक्षा बलों के सामवने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि उसके सिर पर पांच लाख के ईनाम की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
माओवादी हमलों से जुड़े 60 मामलों में वांछित दशरथ उरांव उर्फ रोशन जी ने पुलिस महानिरीक्षक (पलामू) राजकुमार लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजान और सीआरपीएफ कमांडेंट केडी जोशी की मौजूदगी में यहां एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया।
लकड़ा ने बताया कि ये 60 मामले बालूमाथ, लातेहार, चंदवा, हेरहंज, मनिका, टंडवा और कुंडा के पुलिस थानों में दर्ज किए गए थे। आत्मसमर्पण के बाद उरांव ने मीडियाकर्मियों को बताया कि वह पिछले 19 साल से भाकपा (माओवादी) और टीएसपीसी की गतिविधियों से जुड़ा हुआ था।
उरांव ने कहा, मैं 2016 तक भाकपा (माओवादी) के साथ था और फिर टीएसपीसी में चला गया। सरकार की आत्मसमर्पण नीति ने मुझे आत्मसमर्पण करने के लिए आकर्षित किया। मैं अपने सहयोगियों से आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा में आने की अपील करना चाहूंगा।