फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पांच लाख का इनामी माओवादी गिरफ्तार, टीएसपीसी उग्रवादी भी पकड़ में, अत्याधुनिक अमेरिकी राइफल बरामद

Thu, 01 Sep 2022 08:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस के मुताबिक, माओवादी उप-मंडलीय कमांडर रवींद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास को बुधवार को गढ़वा जिले के बुडीखंड गांव से गिरफ्तार किया गया। माओवादी बिहार और झारखंड के सीमावर्ती इलाके में सक्रिय था।
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गढ़वा जिले से एक माओवादी गिरफ्तार किया गया है। इस पर पांच लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा चतरा जिले से एक टीएसपीसी उग्रवादी को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से अत्याधुनिक अमेरिकी राइफल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, माओवादी उप-मंडलीय कमांडर रवींद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास को बुधवार को गढ़वा जिले के बुडीखंड गांव से गिरफ्तार किया गया। माओवादी बिहार और झारखंड के सीमावर्ती इलाके में सक्रिय था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह झारखंड और बिहार में 16 मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ झारखंड के पलामू जिले में पांच और बिहार के गया व औरंगाबाद जिलों में 11 मामले दर्ज हैं। उसने 2021 में पंचायत चुनाव के दौरान बिहार के माधनपुर थाने में एक पंचायत भवन को विस्फोटक से उड़ा दिया था।

पुलिस के मुताबिक, तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति (TSPC) के कमांडर भैरो गंझू उर्फ भास्कर उर्फ वीरप्पन को भी बुधवार को चतरा जिले के कसियातु जंगल से गिरफ्तार किया गया। उसके पास एक अत्याधुनिक अमेरिकी राइफल मिली। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई। गंझू 16 से अधिक मामलों में वांछित था। वह झारखंड के चतरा, पलामू और लातेहार जिलों में सक्रिय था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें