फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: आबकारी विभाग ने बालू माफिया के गोदाम में की छापेमारी, अवैध शराब की 1500 पेटियां जब्त

Fri, 28 May 2021 04:28 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका

सार

झारखंड के दुमका में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश किया है। जिले के जामा थाना क्षेत्र के जरपुरा गांव में बालू माफिया के एक गोदाम से करीब 90 लाख रुपये की अवैध शराब की 1500 पेटियां बरामद की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के दुमका जिले में आबकारी विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार (28 मई) को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 90 लाख रुपये की अवैध शराब की 1500 पेटियां जब्त की। बता दें, गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने छापेमारी के दौरान एक ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया। झारखंड में पहली बार आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब की इतनी बड़ी खेप दुमका के जामा थाना पुलिस की मदद से बरामद की।

विज्ञापन


हिमाचल की हैं ज्यादातर बोतलें
छापेमारी के बाद आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि जब्त शराब की ज्यादातर बोतलें हिमाचल प्रदेश की हैं, जिसे तस्कर बिहार में खपाने की फिराक में थे। विभाग को दुमका जिले के जामा क्षेत्र में बने बालू माफिया अमर मंडल के एक गोदाम में यह अवैध कारोबार चलाए जाने की गुप्त सूचना मिली। ऐसे में टीम ने अमर मंडल के गोदाम में छापेमारी कर शराब की 1500 पेटियां बरामद की। अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात जामा थाना क्षेत्र के जरपुरा गांव में छापामारी कर छह पिकअप वैन, एक हाइवा और ट्रक जब्त किया। जब्त किए गए इन वाहनों को आबकारी विभाग के गोदाम गिलानपाड़ा में भेज दिया गया। 

मामले में जांच जारी
भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त करने के साथ ही इस कारोबार से जुड़े बिहार के शेखपुरा के रहने वाले मुस्तफा खान को भी गिरफ्तारी किया गया है। मुस्तफा पेशे से ड्राइवर है, जो अवैध शराब की खेप ट्रक पर लोड करके बिहार ले जाता था और वहां इस कारोबार से जुड़े लोगों को इसकी डिलीवरी देता था। उत्पाद विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश से लाई गई शराब की बोतलों को दुमका में डंप किया गया था। फिलहाल, विभाग पूरे मामले में आगे की जांच में जुटी है। साथ ही शराब तस्कर गिरोह के सदस्यों की खोज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें