फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: 17 साल की लड़की को महिला ले जा रही थी दिल्ली, मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

Sun, 06 Feb 2022 11:36 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, सिमडेगा

सार

पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी सुमन बिलुंग को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को दिल्ली ले जा रही थी। लड़की के परिजनों को शंका हुई तो उन्होंने पुलिस को खबर कर दी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड से फिर मानव तस्करी का एक मामला सामने आया है। राज्य के सिमडेगा जिले से 17 साल की एक लड़की को एक महिला नौकरी का झांसा देकर दिल्ली ले जा रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी सुमन बिलुंग को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को दिल्ली ले जा रही थी। लड़की के परिजनों को शंका हुई तो उन्होंने पुलिस को खबर कर दी। 

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कोलीबिरा थाना क्षेत्र के तेलंग खारिया शहीद चौक से मानव तस्कर सुमन को दबोच लिया। लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी सुमन से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ मानव तस्करी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें