झारखंड एटीएस ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गैंग के अहम सदस्य संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। यह पिछले 12-13 साल से गैंगस्टरों के साथ काम कर रहा है। इस मामले की जानकारी राज्य के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने दी है। साथ ही झारखंड एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार सदस्य संदीप कुमार के पास से रंगदारी से वसूले गए 32,08,300 रुपये की नगद राशि मिली है साथ ही गिरोह के रंगदारी कारोबार से जुड़े अहम कागजात बरामद किए गए हैं।