फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड की बंगाल से सटी सीमा पर प्राकृतिक खूबसूरती खींच रही लोगों का ध्यान, जुटने लगे सैलानी

Sat, 16 Dec 2023 03:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो

सार

मैथन डैम पर 25 दिसंबर से अगले 12 दिनों तक वाहन ले जाने पर रोक लगा दी गई है। दरअसल क्रिसमस और नए साल पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।
विज्ञापन
मैथन डैम पर पर्यटकों का जमावड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में ठंड के आने के साथ ही पर्यटन के लिए चर्चित जगहों पर भीड़ जुटने लगी है। खासकर राज्य के पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में जहां नदियों की वजह से प्राकृतिक नजारे और खिल उठे हैं। वादियों के बीच ठंडी हवाओं और हल्की धूप के बीच नदी में सैर के लिए यहां सैलानियों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन


 

पुलिस-प्रशासन ने पर्यटकों के लिए किए कई इंतजाम

पर्यटन स्थल का नजारा - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाल की सीमा से सटे झारखंड के मैथन जलाशय, लादना और अजय नदी आदि पर्यटक स्थलों पर साप्ताहांत में अच्छी खासी भीड़ जुट रही है। सीमाई इलाका होने के वजह से दोनों राज्यों के पर्यटक यहां पिकनिक मनाने आते हैं। सरकार भी इन पर्यटन स्थलों की खूबसूरती बचाने के लिए गंभीर है और सरकार ने यहां प्रदूषण की रोकथाम के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। जिनमें मैथन डैम पर 25 दिसंबर से अगले 12 दिनों तक वाहन ले जाने पर रोक लगा दी गई है। दरअसल क्रिसमस और नए साल पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। 
विज्ञापन

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए नाविकों को दिए गए ये निर्देश

मैथन डैम की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एहतियातन कई कदम उठाए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस के जवान यहां तैनात रहेंगे ताकि भीड़ बढ़ने पर किसी भी तरह की अव्यवस्था ना होने पाए। साथ ही नाविकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि नौकाओं में तय क्षमता से ज्यादा लोगों को ना बिठाएं। साथ ही नौकायन के दौरान पर्यटकों के सेल्फी लेने पर भी रोक रहेगी। सभी लोगों को नौकायन के दौरान लाइफ जैकेट पहनना जरूरी होगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें