झारखंड के पाकुड़ जिले में मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने मनिकापाड़ा पंचायत के ग्राम प्रधान की कार पर किए गए बम हमले में ग्राम प्रधान और उनकी नाबालिग बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
झारखंड के पाकुड़ जिले में मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने मनिकापाड़ा पंचायत के ग्राम प्रधान की कार पर बम फेंके, जिसमें ग्राम प्रधान और उनकी नाबालिग बेटी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
घटना हटिया मोड़ पर हुई जब सदर प्रखंड के मनिकापाड़ा पंचायत के मुखिया कौशेर अली और उनके परिवार के सदस्य सोमवार की रात घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि बम फेंकने के बाद हमलावरों ने घायल अली को कार से बाहर खींच लिया और चाकू से हत्या कर दी। जिससे मुखिया और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
हमले में गंभीर रूप से घायल हुए अली की पत्नी और बेटे को शुरू में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के एक हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। पुलिस को आशंका है कि हमले के पीछे निजी रंजिश हो सकती है।
विज्ञापन
घटना के बाद कुछ स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दन ने दोषियों को पकड़ने के लिए पाकुड़ अनुमंडल पुलिस अधिकारी अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
विमल ने कहा कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और पांच अन्य से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अपराध में शामिल तीन अपराधियों पर भी शिकंजा कसा है और उनकी तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें लोगों से उनके बारे में जानकारी देने की अपील की गई है।
इस बीच दस लोगों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मनिकापाड़ा पंचायत के अंतर्गत आने वाले इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।