फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: मतपत्रों की गणना के दौरान दो गुटों में मारपीट, मतगणना स्थगित; पलामू जिला बार एसोसिएशन से जुड़ा मामला

Sun, 17 Dec 2023 08:53 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर

सार

झारखण्ड के पलामू जिला बार एसोसिएशन की मतगणना के दौरान मारपीट की स्थिति बन गई। इस दौरान दो गुटों में कहासुनी मारपीट तक जा पहुंची। जिसके बाद मतगणना को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मकर तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखण्ड के पलामू जिला बार एसोसिएशन की मतगणना के दौरान तनाव की स्थिति बन गई थी। रविवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव सहित नई कार्यकारी समिति के लिए वोटों की गिनती के दौरान दो गुटों में झड़प की स्थिति बन गई। इस दौरान मामला इतना बढ़ गया कि कई मतपत्र खराब हो गए। अधिकारी ने मामले पर जानकारी दी। 
विज्ञापन


मतपत्रों की गणना के दौरान कहासुनी मारपीट तक जा पहुंचीं
मतगणना के दौरान सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे अजय कुमार पांडे ने आपत्ति जताई। अंत में तीन मतपत्रों को लेकर उन्होंने विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि इन मतपत्रों पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे। जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया। उनके प्रतिद्वंदी राजीव रंजन प्रसाद समेत दो गुटो के बीच तनाव की स्थिति बन गई। अधिकारी ने कहा कि हाथापाई में कुछ मतपत्र कथित तौर पर खराब हो गए। बता दें 500 वोटों की गिनती पूरी होने के बाद राजीव रंजन प्रसाद 13 वोटों से आगे चल रहे थे।

अगले निर्देश तक मतगणना स्थगित- चौबे
चुनाव के जुड़े पदाधिकारी बीएन चौबे ने कहा कि झारखण्ड राज्य बार काउंसिल का दिशा निर्देश मिलने तक मतगणना स्थगित कर दी गई है। वहीं मेदिनीनगर टाउन पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अभय कुमार सिन्हा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिसर में और उसके आसपास पर्याप्त बल तैनात किया गया है। साथ ही अनुविभागीय मजिस्ट्रेट अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि हमें मतगणना केंद्र की स्थिति के बारे में पता है। कार्यकारी मजिस्ट्रेट रश्मी रंजन को मामले की जांच करने और एक रिपोर्ट सौंपने के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही जिला प्रशासन मामले में हस्तक्षेप करेगा। 
विज्ञापन


बता दें जिला बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि 549 मतदाताओं में से 527 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें