झारखंड के हजारीबाग जिले में एक एसयूवी कार की तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक नाबालिग लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान आठ अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोठे ने बताया कि 10 लोग गोलगो गांव में अपने रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी करबेला चौक पर मंगलवार आधी रात को यह दुर्घटना हो गई। मृतकों की पहचान मकरी गांव निवासी गुलाब महतो (80) और 12 वर्षीय आरती कुमारी के रूप में हुई है। आठ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें पहले बिष्णुगढ़ ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया और फिर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया।