हसन अंसारी देवघर में पटवाबाद के धमना फाटक के पास एपीजे डॉ. अब्दुल कलाम चौक का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह को लेकर गलतबयानी कर गए।
झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को जिंदा रहते ही श्रद्धांजलि दे डाली। इसे लेकर उनका एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ था जिसमें वो एक सभा को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते दिखे। इस वीडियो में उन्होंने मनमोहन सिंह को मृत बताकर उनके सम्मान में एक मिनट का मौन भी रखवा दिया। हालांकि एक दिन बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है।
विज्ञापन
इस वीडियो में दिख रहा है कि देवघर में पटवाबाद के धमना फाटक के पास शुक्रवार को अंसारी ने एपीजे डॉ. अब्दुल कलाम चौक का उद्घाटन किया। लोगों को संबोधित करते हुए वह मनमोहन को लेकर गलतबयानी कर गए।