फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: झारखंड में मिले कोरोना के 5081 नए मरीज, तीन लोगों की मौत, सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और बच्चे हुए संक्रमित

Sun, 09 Jan 2022 12:27 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
कोरोना के मामले बढ़े - फोटो : गूगल
विज्ञापन

भारत में कोरोनावायरस संक्रमण में भारी वृद्धि देखी जा रही है। शनिवार को कोरोना के 1,41,986 नए मामले सामने आए। वहीं अब झारखंड में भी कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। शनिवार को झारखंड में 5081 नए कोरोना के मामले सामने आए। वहीं तीन लोगों की मौत हो गई। अच्छी बात ये रही कि 1186 लोग स्वस्थ हुए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की पत्नी, बच्चे, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव
झारखंड के मुख्यमंत्री आवास में हेमंत सोरेन की पत्नी और उनके दो बच्चों समेत 15 लोग शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रांची के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर 62 लोगों की जांच की गई थी।

उनमें से 24 की रिपोर्ट आज शाम को मिली और यह पाया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, उनके दो बेटे नितिन और विश्वजीत कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं सीएम हेमंत सोरेन और उनके मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद, सहायक सुनील श्रीवास्तव नेगिटिव पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें