फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनबाद जज हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट जांच की धीमी गति पर सीबीआई को फिर फटकार

Sat, 08 Jan 2022 05:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, रांची।

सार

सीबीआई ने जांच में नये तथ्यों का दावा करते हुए पीठ से और समय की मांग की और बताया कि अब तक इस मामले में 200 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन
Jharkhand High Court - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद जज उत्तम आनंद के हत्या की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जांच की धीमी गति के लिए एक बार फिर फटकार लगाई। अदालत ने सीबीआई को जांच की प्रगति पर हलफनामा दायर करने का निर्देश भी दिया।

विज्ञापन


सीबीआई ने जांच में नये तथ्यों का दावा करते हुए पीठ से और समय की मांग की और बताया कि अब तक इस मामले में 200 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

 मुख्य न्यायाधीश रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने इस मुद्दे पर अगली सुनवाई के लिए 14 जनवरी की तारीख तय की। अतिरिक्त जिला जज उत्तम आनंद को 28 जुलाई, 2021 को सुबह टहलते वक्त एक ऑटोरिक्शा ने कुचल दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें