फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: घर पर मिला लिव-इन पार्टनर का खून से लथपथ शव, कांस्टेबल हिरासत में लिया गया, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 21 Dec 2022 09:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग

सार

एसपी ने कहा, यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। हिरासत में लिए गए पुलिस कांस्टेबल की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्राथमिकी अभी तक दर्ज नहीं की गई है, क्योंकि अधिकारी मृतका के रिश्तेदारों के आने का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
लिव इन पार्टनर के साथ पुलिस कांस्टेबल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजारीबाग जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को उसकी लिव-इन पार्टनर की लाश उसके सरकारी क्वार्टर में मिलने के बाद हिरासत में लिया गया है। युवती पास के ही एक पेट्रोल पंप में सेल्स वुमन का काम करती थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज रतन चोठे ने बताया कि घटना का पता तब चला जब मंगलवार की रात कांस्टेबल हजारीबाग पुलिस लाइन में अपने आवास में वापस आया और युवती का गला रेता हुआ देखकर उसने शोर मचाया। युवती को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

एसपी ने कहा, यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। हिरासत में लिए गए पुलिस कांस्टेबल की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्राथमिकी अभी तक दर्ज नहीं की गई है, क्योंकि अधिकारी मृतका के रिश्तेदारों के आने का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, कांस्टेबल परशुराम कुमार के युवती रिंकी लिव-इन में रह रही थीं। उसका खून से लथपथ शव क्वार्टर से बरामद किया गया है। घटना मंगलवार की रात आठ से नौ बजे के बीच की बताई जा रही है। 

रिंकी पुलिस लाइन से मात्र तीन सौ मीटर दूर लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर काम करती थी। कांस्टेबल परशुराम कुमार हजारीबाग में पदस्थापित है। परशुराम की पत्नी का निधन कुछ माह पहले संदिग्ध परिस्थिति में हुआ था। इसके बाद से वह पेट्रोल पंप की कर्मी रिंकी कुमारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। 

घटना के बाद परशुराम ने बताया कि वह गिनती के लिए लाइन में गया था। लाइन से लौटने के बाद जब कमरे में पहुंचा तो खून से लथपथ अवस्था में रिंकी का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परशुराम की पत्नी की फरवरी मांह में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। दोनों की चार बेटियां नानी के घर में रहती हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें