फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पलामू में किराए के मकान में रहकर करते थे साइबर धोखाधड़ी, छापेमारी के दौरान 10 अपराधी गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2024 12:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

मेदिनीनगर (ग्रामीण) थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने कहा कि सभी साइबर अपराधी एक किराए के घर में रह रहे थे। उनके पास से 23 मोबाइल फोन, आठ कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में कम से कम 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किया गया है। चियांकी क्षेत्र में शुक्रवार को छापेमारी के दौरान पुलिस ने साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


मेदिनीनगर (ग्रामीण) थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने कहा, "ये सभी साइबर अपराधी एक किराए के घर में रह रहे थे। अलग-अलग जगहों से अपराधी ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्लिकेशन के जरिए अपने शिकार को फंसाकर साइबर धोखाधड़ी करते थे।" उन्होंने आगे बताया कि छापेमारी के दौरान उनके पास से 23 मोबाइल फोन, आठ कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें