फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Chunav: दूसरे चरण की मतगणना जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Mon, 23 May 2022 03:27 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची

सार

चुनाव अधिकारी राधे श्याम प्रसाद ने कहा कि चूंकि मतपत्रों में मतदान हुआ था, इसलिए अंतिम परिणाम घोषित होने में कुछ दिन लगेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में रविवार से शुरू हुए पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। चार चरण के पंचायत चुनाव का दूसरा दौर 19 मई को हुआ था। इसकी जानकारी एक चुनाव अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने कहा कि चूंकि मतपत्रों में मतदान हुआ था, इसलिए अंतिम परिणाम घोषित होने में कुछ दिन लगेंगे। इस बीच, पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार रविवार शाम को समाप्त हो गया।

872 पंचायतों में 38.82 लाख मतदाताओं में से 68 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जहां प्रधान, जिला परिषद सदस्यों, पंचायत सदस्यों सहित अन्य पदों के लिए कुल 21,872 उम्मीदवार मैदान में थे। 
विज्ञापन


इस चरण में अब तक 5,093 पात्र उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। बता दें कि झारखंड में पंचायत चुनाव पार्टी लाइन पर नहीं होते हैं।

तीसरे चरण में 24 मई को कुल 1,047 पंचायतों में मतदान होगा। मतगणना 31 मई को होगी। वहीं अंतिम चरण का चुनाव 27 मई को होगा। पहले चरण के मतदान के नतीजे पिछले हफ्ते घोषित किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें