झारखंड में लड़की से मारपीट का एक वीडियो को मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रीट्वीट करके पुलिस को लताड़ लगाई और मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम के निर्देशों के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। इस मामले में दुमका पुलिस ने 16 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है।
झारखंड में लड़की से मारपीट का एक वीडियो को मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रीट्वीट करके पुलिस को लताड़ लगाई और मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम के निर्देशों के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। इस मामले में दुमका पुलिस ने 16 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन ने रीट्वीट किया वीडियो
पुलिस ने रविवार को ये कार्रवाई तब की जब एक ट्विटर उपयोगकर्ता द्वारा साझा की गई वीडियो क्लिप को रीट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला पुलिस को मामले में उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि ट्विटर उपयोगकर्ता ने वीडियो साझा करने के साथ ही दावा किया था कि ये घटना पाकुड़ की है।
सीएम के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस
सीएम द्वारा रीट्वीट करने के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्र नौवीं कक्षा में पढ़ता है और वह दुमका जिले का निवासी था।
विज्ञापन
15 दिन पहले की है घटना
दुमका अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नूर मुस्तफा अंसारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के दुमका जिले से रविवार को एक 16 वर्षीय लड़के को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि घटना एक पखवाड़े पहले की है, लेकिन वीडियो क्लिप हाल ही में सामने आया है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस वीडियो में लड़का स्कूल की वर्दी में एक लड़की को लात मारता हुआ दिख रहा है।
मामले में हो रही है जांच
पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने कहा कि दुमका पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है। वहीं दुमका अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नूर मुस्तफा अंसारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला लगता है। अंसारी ने कहा कि लड़का और लड़की दोनों आदिवासी समुदायों से हैं। उन्हें पूछताछ के लिए गोपीकंदर पुलिस स्टेशन लाया गया है। लड़के को रिमांड होम में भेजा जाएगा क्योंकि वह नाबालिग है।