फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची में कुएं का हिस्सा धंसा; पांच की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

Thu, 17 Aug 2023 11:11 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची एसपी (ग्रामीण) एचबी जामा ने बताया कि बचाव अभियान चलाने के लिए एनडीआरएफ की एक टीम को यहां से करीब 70 किलोमीटर दूर इलाके में भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रांची जिले के एक गांव में गुरुवार को कुएं का एक हिस्सा धंसने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में कुछ अन्य के मलबे में दबने की आशंका है। यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 70 किलोमीटर दूर पिस्का गांव में हुई।
विज्ञापन


रांची एसपी (ग्रामीण) एचबी जामा ने बताया कि बचाव अभियान चलाने के लिए एनडीआरएफ की एक टीम को बुलाया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने कहा कि कुएं के अंदर फंसे लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। एसपी (ग्रामीण) एचबी जामा ने कहा कि यह घटना दोपहर में हुई जब एक जानवर कुएं में गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में नौ लोग कुएं के अंदर गए। इसके बाद कुएं का एक हिस्सा धंस गया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह पिस्का गांव में पांच लोगों की मौत की दुखद खबर से दुखी हैं। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को मुश्किल समय में दुख को सहन करने की शक्ति दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें