फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पलामू में शातिर बदमाश पर पांच लाख का इनाम, कई संगीन मामले दर्ज

Sat, 13 Nov 2021 02:59 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
झारखंड के एक आपराधिक गिरोह के सरगना डब्ल्यू सिंह उर्फ गौतम कुमार सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम दिए जाने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन


पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि डब्ल्यू सिंह पर चालीस जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं जिन्हें देखते हुए उस पर पांच लाख रुपये इनाम घोषित करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि वह हत्या के एक मामले में सजायाफ्ता है लेकिन जमानत पर जेल से बाहर आकर पुनः आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता आ रहा है ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डब्ल्यू सिंह की पुलिस को हत्या, हत्या की साजिश रचने, रंगदारी वसूलने, भूमि-भवन पर जबरदस्ती कब्जा करने, अपहरण, फिरौती मांगने जैसे संगीन अपराधों में तलाश है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें