फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: गिरिडीह में नक्सलियों ने दो मोबाइल टावर उड़ाये, कमांडर की मौत पर एक सप्ताह का प्रतिरोध प्रदर्शन

Sat, 22 Jan 2022 02:40 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह

सार

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद गिरिडीह जिले में नक्सलियों की धड़पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
गिरिडीह में नक्सलियों ने मोबाइल टावर फूंके (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गिरिडीह में नक्सलियों ने अपने शीर्ष कमांडर प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के विरोध में जिले के खुखरा थाना क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुवन में दो मोबाइल फोन टावरों को बम से उड़ा कर जला दिया।

विज्ञापन


देर रात दो मोबाइल टावर फूंके
डुमरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)मनोज कुमार ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े दस बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आये भाकपा (माओवादी) के सदस्यों ने खुखरा स्थित एक मोबाइल टावर में आग लगा दी। वहीं दूसरी घटना में उसी रात नक्सलियों ने मधुवन में करीब एक बजे एक और मोबाइल टावर को विस्फोटक से उड़ा दिया।
 
नक्सलियों की धड़पकड़ में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद गिरिडीह जिले में नक्सलियों की धड़पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

एक सप्ताह तक प्रतिरोध प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि अपने शीर्ष कमांडर प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने पूरे राज्य में एक सप्ताह का प्रतिरोध सप्ताह मनाने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने 27 जनवरी को बिहार-झारखंड बन्द की भी घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें