फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों का तांडव:  झारखंड में विस्फोटक बांध कर उड़ाया नदी पर बना पुल, पर्चे फेंककर की यह मांग 

Sun, 23 Jan 2022 10:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

गिरीडीह जिले में पिछले दो से तीन सालों में नक्सली गतिविधि काफी बढ़ गई है। नक्सलियों ने 22 जनवरी को नदी पर बना एक पुल और मोबाइल टॉवर उड़ा दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गिरीडीह जिले में नक्सलियों का तांडव जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने यहां पर एक पुल और मोबाइल टॉवर को विस्फोटक से उड़ा दिया। पुलिस ने बताया कि यह बीती रात करीब दो से ढाई बजे के बीच की घटना है, जब नक्सलियों ने सिंदवरिया पंचायत की बराकर नदी पर बने पुल को डेटोनेटर लगाकर उड़ा दिया। इसके अलावा बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने एक मोबाइल टॉवर को भी नुकसान पहुंचाया है। 

विज्ञापन


विस्फोट के बाद छोड़े पर्चे
पुल को उड़ाए जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो चुका है। नक्सलियों ने विस्फोट के बाद पर्चे भी छोड़े हैं। इसमें लिखा है कि गिरफ्तार नक्सली प्रशांत बोस ओर उसकी पत्नी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इसके अलावा 21 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिरोध मार्च को सफल बनाने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


एक दिन पहले भी किया था ब्लास्ट 
पुलिस ने मुताबिक नक्सलियों ने एक दिन पहले दो जगहों पर विस्फोट करके मोबाइल टॉवर को भी उड़ा दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें