घर वापस जाते समय उस पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने उसे सुनसान जगह पर रोका और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
झारखंड के रांची में एक नाबालिग लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है। यह घटना कोकर इलाके की है जब शुक्रवार की रात लड़की एक जन्मदिन की पार्टी से अपने घर वापस आ रही थी। जानकारी के मुताबिक, घर वापस जाते समय उस पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने उसे सुनसान स्थान पर रोका और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल थे, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
झारखंड में दो लड़के तालाब में डूबे
इस बीच गोड्डा जिले में शनिवार को एक तालाब में नहाते समय पांच और आठ साल के दो लड़के डूब गए। महागामा उपमंडल पुलिस अधिकारी एसएस तिवारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब आकाश रविदास (8) और अभिषेक रविदास (5) महागामा थाना क्षेत्र के अपने गांव छोटी सरभंगा में एक तालाब में नहाने गए, लेकिन गहरे पानी में डूब गए। उन्होंने बताया कि शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।