सीएम ने 849.37 करोड़ की 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की तीन, स्वास्थ्य, जल संसाधन, पर्यटन और श्रम विभाग की एक-एक, पथ निर्माण विभाग की छह योजनाएं शामिल हैं।
झारखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रांची में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को 323 योजनाओं की नींव रखी। इन योजनाओं पर 3,698.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें कृषि, खाद्य आपूर्ति, परिवहन, स्वास्थ्य, जल संसाधन, नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास हुआ, उसमें रिम्स रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, देवघर, साहिबगंज, दुमका और गढ़वा में क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल, रांची पलामू और देवघर में धनवंतरी आयुष अस्पताल, रांची के धुर्वा में चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क, गढ़वा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, लातेहार में कोल्ड स्टोरेज, रांची के सोनाहातु में स्वर्णरेखा नदी पर पुल, लातेहार सरायकेला और पलामू स्थित एकलव्य विद्यालय में मल्टीपरपज ऑडिटोरियम शामिल हैं। सीएम ने 849.37 करोड़ की 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की तीन, स्वास्थ्य, जल संसाधन, पर्यटन और श्रम विभाग की एक-एक, पथ निर्माण विभाग की छह योजनाएं शामिल हैं।