फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: कैबिनेट बैठक में कृषि ऋण माफी का दायरा बढ़ाया गया, सरकार ने कहा- 1.91 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

Wed, 07 Aug 2024 11:06 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। उधर, कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इससे करीब 1.91 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड मंत्रिमंडल ने बुधवार को फैसला लिया है कि कृषि ऋण माफी योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। एक अधिकारी का कहना है कि योजना के तहत ऋण का दायरा  50 हजार रुपये से दो लाख रुपये तक बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन


‘करीब 1.91 लाख किसानों को मिलेगा फायदा’
झारखंड मंत्रिमंडल की सचिव वंदना दादेल ने कहा, ‘बैठक में कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।’ उधर, कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इससे करीब 1.91 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। वर्ष 2021-22 में राज्य सरकार ने फसल ऋण पर 50,000 रुपये की माफी की घोषणा की थी। उस दौरान सरकार ने 4.73 लाख किसानों के 50,000 रुपये तक के फसल ऋण को माफ किया था। कृषि विभाग के अधिकारी ने अनुसार, उस दौरान बैकों को 1,900 करोड़ रुपये दिए गए थे। 

बैठक में 37 प्रस्तावों पर लगी मुहर
बताया गया है कि झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक में 37 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इनमें से एक प्रस्ताव ‘झारखंड कार्यपालिका नियमावली 2000’ में संशोधन से भी जुड़ा है। इसके तहत केंद्रीय एजेंसियों से संबंधित सभी मामलों को कैबिनेट सचिवालय और सतर्कता विभाग को स्थानांतरित किए जाएंगे। मंत्रिमंडल की बैठक में आदिवासी लोगों के गांवों के ग्राम प्रधानों का मासिक मानदेय दोगुना करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। वंदना दादेल ने कहा मानकी और मुंडा समुदाय के लोगों को मानदेय 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रति माह किया गया है। इसके अलावा इन गांवों के ग्राम प्रधानों को अब 2,000 रुपये की जगह 4,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। उधर, डाकुआ समुदाय के लोगों का मानदेय 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


एयर एंबुलेस का किराया भी कम हुआ
झारखंड मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा संचालित एयर एंबुलेंस सेवा का किराया 50 प्रतिशत तक कम करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। अब तक एयर एंबुलेस से रांची से दिल्ली आने के लिए पांच लाख रुपये दिए जाते थे। इसे अब 3.10 लाख रुपये कर दिया गया है। दादेल ने कहा कि आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें