फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूरी होगी झारखंड सीएम की टीम

Thu, 15 Jan 2015 12:58 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चार मंत्रिमंडल सदस्यों की झारखंड की मौजूदा सरकार में जल्द इजाफा होगा। सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास का कहना है कि जल्द ही उनके मंत्रीमंडल का विस्तार किया जायेगा।
विज्ञापन


बुधवार को नमो पतंग महोत्सव कार्यक्रम में सीएम रघुवर दास ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रदेश के मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार किया जाएगा।

दास ने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार में सभी का ध्यान रखा जायेगा। इसके अलावा सीएम ने कहा कि सरकार ई-गवर्नेंस पर फोकस कर रही है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने को झारखंड में एक माह के भीतर निगरानी व्यूरो और लोकायुक्त को सशक्त और मजबूत बनाया जायेगा।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा को बहुमत मिला। गैर आदीवासी भाजपा नेता और अब राज्य के सीएम रघुवर दास समेत चार ने 28 दिसंबर सरकार गठन के दिन ही मंत्रीपद की शपथ ली। साल अन्य को अभी मंत्रीमंडल में शामिल किश जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें