फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Borad 10th Result: आज जारी होगा जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, 12.20 पर प्रकाशित होंगे परिणाम

Tue, 27 May 2025 06:00 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand Borad 10th Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची द्वारा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2025 से चार मार्च 2025 तक सफलतापूर्वक कराया गया था। इनके रिजल्ट आज जारी किए जाएंगे। यहां जानिए कैसे देखें अपना रिजल्ट...।
विज्ञापन
झारखंड बोर्ड दसवीं रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के उन विद्यार्थियों के लिए आज मंगलवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, जिन्होंने जैक बोर्ड द्वारा ली गई दसवीं बोर्ड परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। गौरतलब है कि आज एकेडमिक काउंसिल द्वारा परिणाम अपराह्न 12.20 में प्रकाशित कर दिए जाएंगे। प्रारंभ में जैक कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मौजूद रहेंगे। साथ ही साथ जैक बोर्ड के अध्यक्ष नटवा हांसदा मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Maoist Killed In Jharkhand: झारखंड में मुठभेड़, पांच लाख का इनामी माओवादी ढेर; एक साथी को किया गया गिरफ्तार
 
11 फरवरी से चार मार्च 2025 तक हुआ मैट्रिक परीक्षा का आयोजन
झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची द्वारा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2025 से चार मार्च 2025 तक सफलतापूर्वक कराया गया था। बता दें कि परीक्षाएं राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) में आयोजित हुईं। जैक 10वीं में 4,33,890 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने की पूरी प्रक्रिया
1- वेबसाइट पर जाएं- फिर निम्नलिखित किसी भी आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर जाएं।
2- होम पेज पर लिंक खोजें- होम पेज पर JAC 10th Exam Result 2025 या Matric Result 2025 का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
3- रोल कोड और रोल नंबर भरें- आपके एडमिट कार्ड पर दिए गए Roll Code और Roll Number को सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
4- Submit या View Result पर क्लिक करें- सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन दबाएं।
5- रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। चाहें तो उसका स्क्रीनशॉट लें, PDF में सेव करें या प्रिंट आउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें- Jharkhand: बड़ा पूजा का है विशेष महत्व, मां काली के दर्शन को दूसरे राज्य और विदेशों से भी पहुंचे श्रद्धालु
 
इंटर के परिणाम भी किए जा सकते हैं जल्द घोषित
10वीं के बाद इंतजार होगा इंटर यानी कि 12वीं के परिणाम का। बता दें कि जैक बोर्ड द्वारा दिनांक 11 फरवरी 2025 से चार मार्च 2025 तक इंटर बोर्ड की परीक्षा आयोजित की गई थी। अब विद्यार्थी आस लगाए बैठे हैं कि इंटर के परिणाम कब जारी होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंटर में साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जून के पहले हफ्ते में आ सकता है। फिर इंटर में आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा। ज्ञात हो पिछले दिनों जैक बोर्ड की ओर से 8वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी किए गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें