फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: दो मैचों में सीएम सोरेन ने खर्च किए 42 लाख, भाजपा नेता ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- इसकी जांच होनी चाहिए

Wed, 08 Dec 2021 04:24 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य के सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े क्रिकेट मैचों में भी भ्रष्टाचार होता है। बल्ले, गेंद, पैड और टी-शर्ट की संख्या और वितरण की जांच होनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक, कोरोना काल में जब पूरी दुनिया आर्थिक संकट से गुजर थी, तब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो फ्रेंडली क्रिकेट मैचों में 42 लाख रुपए खर्च कर दिए।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में दीपक प्रकाश ने कहा, 'खेल के नाम पर यह एक शुद्ध भ्रष्टाचार था। मुख्यमंत्री को मैन ऑफ द मैच देकर पुरस्कृत करने का प्रयास झारखंड में भ्रष्टाचार की व्यापकता का स्पष्ट संकेत है।' बता दें कि इस मैच 11 रन बनाने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। उन्होंने आगे कहा कि केवल 28 खिलाड़ियों के बीच 42 लाख खर्च करना संदिग्ध है और सच्चाई सामने आने के लिए इसकी जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें