फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: अमन साव गिरोह के 81 ठिकानों पर झारखंड एटीएस ने मारा छापा, महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं

Sun, 23 Oct 2022 03:51 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची।

सार

एटीएस के अधिकारी ने बताया कि जिन 81 ठिकानों पर छापेमारी की गईं, वे राज्य के आठ जिलों में स्थित हैं। अधिकारी ने बताया कि एटीएस की टीम ने छापेमारी के दौरान चल-अचल संपत्तियों, जमीन के कागजात, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और साव के गिरोह के बारे में अन्य जानकारियां जुटाईं।
विज्ञापन
एटीएस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को राज्य में गैंगस्टर अमन साव और उसके करीबी सहयोगियों से जुड़े 81 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एटीएस ने संपत्तियों का विवरण, बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज और अन्य जानकारी एकत्र की। एटीएस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एटीएस के अधिकारी ने बताया कि जिन 81 ठिकानों पर छापेमारी की गईं, वे राज्य के आठ जिलों में स्थित हैं। अधिकारी ने बताया कि एटीएस की टीम ने छापेमारी के दौरान चल-अचल संपत्तियों, जमीन के कागजात, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और साव के गिरोह के बारे में अन्य जानकारियां जुटाईं।

एटीएस पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने पीटीआई से कहा कि “हमें सूचना मिली थी कि अमन साव गिरोह विभिन्न जिलों में व्यापारियों और आम लोगों में दहशत फैला रहा है। हमें विभिन्न उग्रवादी समूहों के साथ गिरोह के संबंधों की भी जानकारी मिली। गिरोह मूल रूप से रंगदारी में शामिल है।”
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य के आठ जिलों रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, पलामू, लातेहार, धनबाद और जमशेदपुर में छापेमारी की गई और महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गईं। बता दें कि अमन साव अभी पलामू जेल में बंद है। उसे जुलाई 2020 में एटीएस पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार किया था, जो उस समय रांची के पुलिस अधीक्षक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें