फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पुलिस की गिरफ्त में चार माओवादी, इनमें एक महिला भी शामिल

Sat, 22 Oct 2022 08:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड पुलिस के बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शनिवार को चार माओवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादियों में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
माओवादी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में शनिवार को एक महिला कैडर समेत चार माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर छतरपुर इलाके में पुलिस की छापेमारी के दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं।

विज्ञापन


पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि हमने दो दिन पहले भाकपा (माओवादी) के स्वयंभू उप-क्षेत्रीय कमांडर राम प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया था। उनके इनपुट के आधार पर दिन के दौरान चार अन्य माओवादियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन


राम प्रसाद यादव उर्फ प्रसाद जी को गुरुवार को छतरपुर क्षेत्र के उनके गांव बगिया से गिरफ्तार किया गया था। वह 18 हत्या के मामलों में वांछित था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें