झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गोड्डा और हजारीबाग से दो आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, एटीएस को सूचना मिली थी कि गोड्डा के आसनबनी थाना के तहत रहमत नगर निवासी आरिज हसनैन सोशल मीडिया के माध्यम से आईएसआईएस की विचारधारा फैला रहा है। उस पर निर्दोष लोगों को कट्टरपंथी बनाने की भी आरोप है। इस पर कार्रवाई करते हुए एटीएस ने उससे पूछताछ की और उसके आईएसआईएस से जुड़े होने का खुलासा हुआ। पूछताछ के दौरान उसने मोहम्मद नसीम नाम के एक अन्य व्यक्ति के भी आईएसआईएस से जुड़े होने का खुलासा किया।