फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पलामू में एक व्यक्ति को रेबीज निरोधक टीके की जगह कोविड-19 का टीका लगाया, जांच के आदेश

Mon, 01 Nov 2021 12:19 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मेदिनीनगर

सार

झारखंड के पलामू जिले में एक व्यक्ति को गलती से रेबीज निरोधक टीके की जगह कोविड -19 रोधी टीके की खुराक दे दी गई। जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में कुत्ते के काटने के बाद एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाए जाने पर 50 साल के एक व्यक्ति को रेबीज निरोधक टीके की जगह कोविड-19 का टीका लगाया गया, जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं ।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक व्यक्ति को गलती से रेबीज निरोधक टीके की जगह कोविड -19 रोधी टीके की खुराक दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि शनिवार को नौडीहा गांव में कुत्ते के काटने से घायल राजू सिंह ने पहले ही कोविड टीके की दोनों खुराक ले ली थी।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी-सह-सिविल सर्जन, अनिल कुमार ने बताया कि यह ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी की सरासर लापरवाही का मामला है, जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सर्जन कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित चिकित्सक ने राजू सिंह के लिए स्पष्ट रूप से रेबीज निरोधक टीका लिखा था। उन्होंने बताया कि सिंह फिलहाल निगरानी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें