फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: दुमका में फिर लड़की को जिंदा जलाया, विवाहित युवक उससे जबर्दस्ती करना चाहता था दूसरी शादी

Fri, 07 Oct 2022 05:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जरमुंडी के डीएसपी शिवेंदर ने बताया कि लड़की को गंभीर रूप से झुलसी हालत में इलाज के लिए रांची भेजा गया है। घटना जरमुंडी प्रखंड के भालकी गांव में हुई। आरोपी राजेश राउत ने नानी के साथ सो रही 19 साल की  मारुति कुमारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 

विज्ञापन
girl was set ablaze in Dumka; accused arrested - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के दुमका में फिर एक लड़की को पेट्रोल डालकर जलाने की खबर आई है। एक शादीशुदा युवक उससे जबर्दस्ती दूसरी शादी करना चाहता था, परिजनों के इनकार के बाद उसने युवती की हत्या का प्रयास किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


जरमुंडी के डीएसपी शिवेंदर ने बताया कि लड़की को गंभीर रूप से झुलसी हालत में इलाज के लिए रांची भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना जरमुंडी प्रखंड के भालकी गांव में हुई। आरोपी राजेश राउत ने नानी के साथ सो रही 19 साल की  मारुति कुमारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवती 70 फीसदी झुलस गई है।

मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मुझे ऐसी घटनाओं की जानकारी है। कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह हमारा प्रयास है कि सरकार, पुलिस और प्रशासन पूरी लगन से काम करें और गलत काम करने वालों को बिना देर किए दंडित करें।
विज्ञापन






पुलिस के अनुसार गुरुवार रात युवती अपनी नानी के साथ सो रही थी। तभी आरोपी राजेश उनके घर में घुस गया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से घबराए परिजन उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, वहां से उसे रांची भेज दिया गया। युवती ने बयान में कहा है कि राजेश राउत ने घर में घुसकर उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। वह उससे जबर्दस्ती शादी करना चाहता है। 

डीएसपी शिवेंदर ने बताया कि आरोपी राजेश राउत पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ का रहने वाला है। इसी साल राजेश राउत की दूसरी लड़की से शादी हुई थी। इसके बाद भी वह घायल युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। 

स्नातक की तैयारी कर रही थी
युवती भालकी गांव में मामा के घर में रहकर स्नातक की तैयारी कर रही थी। 2021 में उसकी मुलाकात आरोपी राजेश से हुई थी। इसके बाद वह उससे दूसरी शादी करना चाहता था। युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए, इससे खफा होकर उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें