फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बोकारो में दूसरे समुदाय की महिला से रिश्ते के आरोप में व्यक्ति की हत्या, 11 गिरफ्तार

Fri, 07 Oct 2022 04:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस ने बताया कि महुआटांड के धवैया गांव के कुछ लोग इमराज अंसारी के एक महिला के साथ संबंधों से नाखुश थे। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बताया कि नाखुश ग्रामीणों ने गुरुवार रात करीब आठ बजे उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के बोकारो जिले में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। उसका कथित तौर पर दूसरे समुदाय की महिला के साथ संबंध था। इसके लेकर ही वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महुआटांड के धवैया गांव के कुछ लोग इमराज अंसारी के एक महिला के साथ संबंधों से नाखुश थे। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बताया कि नाखुश ग्रामीणों ने गुरुवार रात करीब आठ बजे उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि हत्या के सिलसिले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि हमने किसी भी कानून-व्यवस्था की समस्या को टालने के लिए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत अधिक जानकारी साझा करने से इनकार करते हुए पुलिस ने कहा कि एक जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें