फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास समेत 200 भाजपाइयों पर केस दर्ज, कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप

Fri, 07 Jan 2022 06:53 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर

सार

बता दें कि झारखंड में गुरुवार को कोरोना के 3704 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3.65 लाख पहुंच गई। 
विज्ञापन
रघुबर दास - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में कोरोना नियमों के उल्लंघन के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास समेत 200 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले में रैली के दौरान कोरोना संबंधित नियमों का उल्लंघन किया था। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार (7 जनवरी) को दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने दी यह जानकारी
जमशेदपुर के सिटी मैनेजर डॉ. जॉय गुडिया ने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बता दें कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले में विरोध प्रदर्शन किया था। उस दौरान कोरोना के नियमों का जमकर उल्लंघन किया था। एफआईआर में भाजपा के 200 नेताओं और कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो के नाम भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि झारखंड में गुरुवार को कोरोना के 3704 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3.65 लाख पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें