फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 3,704 नए मामले, कुल 14,255 सक्रिय केस

Fri, 07 Jan 2022 07:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

राज्य में कोरोना के 14,255 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को राज्य में कोरोना के 3,704 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
कोरोना वायरस(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को राज्य में कोरोना के 3,704 नए मामले सामने आए। जबकि, बुधवार को 3,553 मामले दर्ज किए गए थे। नए आंकड़ों के साथ राज्य में कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित मरीजों की कुल संख्या 3,65,222 पहुंच गई है।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, रांची में बुधवार को सामने आए 1316 नए मामलों के मुकाबले गुरुवार को 1309 मामले सामने आए। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 722, बोकारो में 229, देवघर में 172 व धनबाद में 166 मामले दर्ज किए गए। वहीं गुरुवार को राज्य में कोरोना से चार मौतें हुई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 5153 पहुंच गई। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में कोरोना के 14,255 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें