फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: रांची में मारपीट व बाइक जलाने के मामले में एफआईआर, 200 लोगों पर केस दर्ज

Thu, 14 Apr 2022 03:58 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, झारखंड

सार

उपद्रवियों ने इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। 150 से 200 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची के कर्बला चौक के पास युवकों से मारपीट और बाइक जलाने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना में 11 नामजद के साथ 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


इस मामले में एफआईआर पीसीआर में तैनात एएसआई योगेश्वर उरांग की ओर से कराई गई है। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक बीते आठ अप्रैल की रात तीन युवकों से मारपीट की सूचना पर पीसीआर-24 की टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम ने उपद्रवियों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने।

उपद्रवियों ने बाइक को अपने कब्जे में लि लिया था। इसके बाद पुलिस की टीम ने उपद्रवियों के कब्जे से बाइक मुक्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवी पुलिस के सामने ही बाइक को घसीटते हुए थोड़ी दूर ले गए। इसके बाद बाइक को आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


उपद्रवियों ने इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस मामले में शाहिद कुरैशी, मो कैफ, शाहबाज, सिंघाड़ा, अरबाज, शाहिद, छोटू, बबलू, बन्ना, तन्नू, कैफ के अलावा 150 से 200 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें