फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जंगली हाथी ने बुजुर्ग दंपति को कुचलकर मार डाला, परिजनों को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि

Fri, 15 Apr 2022 06:44 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, हजारीबाग

सार

क्षेत्रीय वन अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 13 हाथियों के अपने झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने अपने खेत में काम कर रहे दंपति को मार डाला।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपति को एक जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग जिले में गुरुवार को बुजुर्ग दंपति को एक जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना चलकुशा थाना क्षेत्र के बेदमक्की गांव में हुई जब हाथी ने वेदलाल पंडित (65) और उनकी पत्नी शांति देवी (60) पर हमला किया।

विज्ञापन


आनंद कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 13 हाथियों के अपने झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने अपने खेत में काम कर रहे 65 वर्षीया वेदलाल पंडित को कुचल कर मार डाला।

उन्होंने बताया कि वेदलाल को बचाने के लिए चीख रही 60 वर्षीया शांति देवी को भी बाद में हाथी ने सूड़ में उठाकर उछाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और बाद में अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को तत्काल एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है और प्रक्रिया पूरी कर शेष राशि परिजनों को दी जाएगी। वन अधिकारी ने बताया कि अपने गुट से बिछड़े जंगली हाथी को बाद में विभाग के अधिकारियों ने वापस उसके गुट की दिशा में खदेड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें