फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड चुनाव : भाजपा ने 52 सीटें तो कांग्रेस ने छह सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए

Tue, 12 Nov 2019 12:51 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 81 सीटों में से 52 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर पूर्व और झारखंड पार्टी के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

 
जबकि कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है। झारखंड में पार्टी के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। देवेंद्र सिंह बिट्टू के नाम की भी घोषणा की गई है। वे पानकी विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।


 




झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले, झारखंड भ्रष्टाचार और अस्थिरता के लिए जाना जाता था। आज रघुबर दास के नेतृत्व में झारखंड स्थिरता और विकास के लिए जाना जाता है। भ्रष्टाचार को कम किया गया है और राज्य विकास की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें