फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: तालाब में मिला मां और एक साल के मासूम का शव, इलाके में सनसनी; हिरासत में पति

Wed, 13 Sep 2023 07:47 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पलामू जिले के मेदिनीनगर में बुधवार को एक तालाब से 22 साल की महिला और उसके मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ। छतरपुर थाना इलाके के उपमंडल पुलिस अधिकारी अजय कुमार के मुताबिक, शक की वजह से मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में बुधवार को एक तालाब से 22 साल की महिला और उसके मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ, जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। वरिष्ट पुलिस अधिकारी से मिली सूचना के मुताबिक, मामला छतरपुर थाना इलाके के बगैया गांवा का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


छतरपुर थाना इलाके के उपमंडल पुलिस अधिकारी अजय कुमार के मुताबिक, शक की वजह से मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिसकी पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है। 

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि हरिहरगंज निवासी कुसुम देवी की दो साल पहले सुधीर कुमार से शादी हुई थी। दोनों का एक साल का बच्चा भी था, लेकिन मंगलावर शाम से मां और बच्चा दोनों लापता थे और बाद में दोनों के शव गांव वालों को तालाब में मिले। 
विज्ञापन


गुमशूदगी की नहीं दर्ज कराई रिपोर्ट
ऐसे में मामला तब संदिग्ध लगा, जब मृतका के पति की ओर से गुमशुदगी की कोई भी रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं करवाई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पीड़िता और उसके पति के बीच रिश्ते तनावपूर्ण थे, क्योंकि उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। आशंका है कि महिला ने पारिवारिक समस्याओं से तंग आकर अपने बेटे के साथ तालाब में कूदकर जान दी है। फिलहाल, पीड़िता के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें