फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: राज्यपाल से मिला BJP का प्रतिनिधिमंडल, विरोध मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच की मांग

Sat, 15 Apr 2023 07:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

इस सप्ताह की शुरुआत में रांची में भगवा पार्टी के राज्य सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में धुर्वा पुलिस थाने में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रकाश, दास और मरांडी सहित 41 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज - फोटो : ट्विटर/भाजपा झारखंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की और 11 अप्रैल को राज्य सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच की मांग की।

विज्ञापन

 

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे ये नेता
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में दो पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और बाबूलाल मरांडी तथा दो अन्य नेता शामिल थे। उन्होंने कहा, 'हमने राज्यपाल को सूचित किया कि कैसे प्रशासन ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, आंसू गैस के गोले दागे और भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जो लोकतांत्रिक तरीके से राज्य सचिवालय का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस की कार्रवाई में पार्टी के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमारे समर्थकों के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए गए।
 

भाजपा कार्यकर्ताओं-नेताओं के खिलाफ मामलों की न्यायिक जांच की मांग
उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कार्रवाई और भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज करने की न्यायिक जांच की मांग की है।
 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत 41 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
इस सप्ताह की शुरुआत में रांची में भगवा पार्टी के राज्य सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में धुर्वा पुलिस थाने में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रकाश, दास और मरांडी सहित 41 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन

पुलिस ने पांच नेताओं को नोटिस जारी कर पेश होने को कहा
धुर्वा पुलिस थाने ने शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित पांच नेताओं को नोटिस जारी कर 22 अप्रैल को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह पूछताछ के लिए पेश होंगे, प्रकाश ने कहा, समय आने दीजिए। 

और भी पढ़ें.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें