फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बाइक सवार बंदूकधारियों ने 12 वर्षीय लड़की से पूछा पिता का पता, फिर सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी

Mon, 03 Oct 2022 08:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रंजीत टेल्को इलाके में पंडाल में था और उसकी 12 साल की बेटी पास में एक कार के अंदर बैठी थी। तभी दो मोटरसाइकिलों पर कुछ नकाबपोश लोग बेटी के पास आए, उसके पिता के बारे में पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
fire, gun demo, firing, gun, shoting - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमशेदपुर के मार्की में सोमवार को दुर्गा पंडाल के बाइक सवार बंदूकधारियों ने एक कथित गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (शहर) के.विजय शंकर ने बताया कि 42 वर्षीय रंजीत सिंह करीब एक पखवाड़े पहले ही जेल से बाहर आया था। 

उन्होंने बताया कि रंजीत टेल्को इलाके में पंडाल में था और उसकी 12 साल की बेटी पास में एक कार के अंदर बैठी थी। तभी दो मोटरसाइकिलों पर कुछ नकाबपोश लोग बेटी के पास आए, उसके पिता के बारे में पूछताछ करने लगे।  

इसके बाद बेटी को कार से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। जैसे ही उसने शोर मचाया तो रंजीत कार के पास पहुंचा। तभी बंदूकधारियों ने रंजीत पर फायरिंग कर दी। इसके बाद उसे टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर गोली लगने के तीन निशान मिले हैं। रंजीत की बेटी इस हमले में बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही बंदूकधारी अपनी बाइक से फरार हो गए।  पुलिस अधीक्षक ने कहा, हम इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन


अमरनाथ सिंह गैंग के कथित सदस्य रहे रंजीत सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें