फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: कुख्यात नक्सली कमांडर सुकर की गोली मारकर हत्या, शरीर को गोलियों से किया छलनी

Mon, 01 Nov 2021 02:44 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, गुमला

सार

मारे गए नक्सली कमांडर के शरीर में आधा दर्जन से अधिक गोलियों के निशान पाए गए हैं। उसके पास से तीन मोबाइल फोन और गोलियों के 10 खोखे बरामद किए गए हैं। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गुमला जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी के एक कुख्यात नक्सली कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना घाघरा थाना क्षेत्र के लवाडाग में हुई।

विज्ञापन


इस घटना की पुष्टि गुमला के अनुमंडल पुलिस अधिकारी(एसडीपीओ) मनीष चंद्र लाल ने की। उन्होंने बताया कि शव की पहचान जेजेएमपी के शीर्ष नक्सली कमांडर सुकर उरांव के रूप में की गई है।

साथ ही उन्होंने बताया कि मारे गए उग्रवादी के शरीर में आधा दर्जन से अधिक गोलियों के निशान पाए गए हैं। उसके पास से तीन मोबाइल फोन और गोलियों के 10 खोखे बरामद किए गए हैं। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग की है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया। 

हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है । यह भी खुलासा नहीं हो सका है कि उसकी हत्या के पीछे किसका हाथ है। पुलिस ने बताया कि कुख्यात नक्सली सुकर उरांव गुमला के अलावा घाघरा, बिशुनपुर, लोहरदगा के सेन्हा सहित कई थाना क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें